अजयगढ़: अजयगढ़-पन्ना स्टेट हाईवे पर गड्ढों का जाल, बदहाल सड़क से बढ़ा हादसे का खतरा
अजयगढ़ से पन्ना को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और डामर उखड़ने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने से मार्ग पर दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। विश्रामगंज के आगे बांध निर्माण के चलते मुख्य मार्ग बंद होने के बाद बनाए गए परिवर्तित