बक्सर: कोषागार में विपत्रों की दोहराव की स्थिति न हो, निरीक्षण के दौरान डीएम ने दिया निर्देश
Buxar, Buxar | May 16, 2026 डीएम साहिला ने जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोषागार कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने कोषागार के बजगृह में रखे गए मुद्रांकों का जायजा लिया तथा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।