Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

Chhattisgarh : ट्रक और वैन में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जला ड्राइवर #cgnews #balodabazarnews

Madhya Pradesh, India | May 22, 2025

MORE NEWS

कोलारस में किसानों की माँग पर हमारी सरकार चीनी फैक्ट्री को पुनः स्थापित करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कोलारस में किसानों की माँग पर हमारी सरकार चीनी फैक्ट्री को पुनः स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Majhgawan, Satna | Jun 5, 2026

रीछुल खरीदी केंद्र में बड़ा खुलासा: जांच के दौरान गायब मिला खरीदी केंद्र प्रभारी, सैकड़ों क्विंटल मिला था पुराना घुना गेहूं
सतना। सेवा सहकारी समिति रीछुल के खरीदी केंद्र में की गई शिकायतों के बाद कलेक्टर के निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे। जांच के दौरान खरीदी केंद्र प्रभारी सिद्धार्थ ओझा मौके से गायब मिले, जबकि उनकी अनुपस्थिति में लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित पटवारा शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता अमित तिवारी खरीदी कार्य करते हुए पाए गए।
जांच में अधिकारियों ने खरीदी केंद्र के संचालन में गंभीर अनियमितताएं और बड़ी लापरवाही पाई। बताया गया कि खरीदी केंद्र प्रभारी सिद्धार्थ ओझा को पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका था और तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया था। अब सवाल यह उठ रहा है कि इतनी बड़ी लापरवाही के मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
जांच के दौरान अधिकारियों को वेयरहाउस के किनारे लगभग 197 क्विंटल पुराना घुना गेहूं भी मिला। पूछताछ में जानकारी सामने आई कि यह गेहूं वेयरहाउस कर्मचारी के एक रिश्तेदार का था, जिसे खरीदी के लिए रखा गया था।
इतना ही नहीं, खरीदी प्रांगण में बने एक भवन के कमरे की जांच के दौरान अधिकारियों को 300 से 500 क्विंटल तक पुराना और घुना गेहूं और मिला। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि वेयरहाउस कर्मचारी मुकेश द्विवेदी ने खरीदी केंद्र प्रभारी से कथित मिलीभगत कर अपने रिश्तेदार आशीष गौतम का पुराना घुना गेहूं खरीदी केंद्र में रखवाया था। इस मामले ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब सभी की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

रीछुल खरीदी केंद्र में बड़ा खुलासा: जांच के दौरान गायब मिला खरीदी केंद्र प्रभारी, सैकड़ों क्विंटल मिला था पुराना घुना गेहूं सतना। सेवा सहकारी समिति रीछुल के खरीदी केंद्र में की गई शिकायतों के बाद कलेक्टर के निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे। जांच के दौरान खरीदी केंद्र प्रभारी सिद्धार्थ ओझा मौके से गायब मिले, जबकि उनकी अनुपस्थिति में लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित पटवारा शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता अमित तिवारी खरीदी कार्य करते हुए पाए गए। जांच में अधिकारियों ने खरीदी केंद्र के संचालन में गंभीर अनियमितताएं और बड़ी लापरवाही पाई। बताया गया कि खरीदी केंद्र प्रभारी सिद्धार्थ ओझा को पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका था और तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया था। अब सवाल यह उठ रहा है कि इतनी बड़ी लापरवाही के मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। जांच के दौरान अधिकारियों को वेयरहाउस के किनारे लगभग 197 क्विंटल पुराना घुना गेहूं भी मिला। पूछताछ में जानकारी सामने आई कि यह गेहूं वेयरहाउस कर्मचारी के एक रिश्तेदार का था, जिसे खरीदी के लिए रखा गया था। इतना ही नहीं, खरीदी प्रांगण में बने एक भवन के कमरे की जांच के दौरान अधिकारियों को 300 से 500 क्विंटल तक पुराना और घुना गेहूं और मिला। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि वेयरहाउस कर्मचारी मुकेश द्विवेदी ने खरीदी केंद्र प्रभारी से कथित मिलीभगत कर अपने रिश्तेदार आशीष गौतम का पुराना घुना गेहूं खरीदी केंद्र में रखवाया था। इस मामले ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

Majhgawan, Satna | Jun 5, 2026

सतना। नगर निगम का स्वच्छता अभियान बना सड़क नष्टीकरण अभियान। आज फिर हवाई पट्टी मार्ग की सड़क पूरी हुई नष्ट। चैन माउंटेन मशीन ने फिर पूरी सड़क को किया क्षतिग्रस्त। मौके पहुंचे नगर निगम सुपरवाइजर लखन का कहना है कि नगर निगम स्वच्छता अधिकारी ए पी सिंह और लतीफ के आदेश से मशीन  ले जाया जा रहा है।

सतना। नगर निगम का स्वच्छता अभियान बना सड़क नष्टीकरण अभियान। आज फिर हवाई पट्टी मार्ग की सड़क पूरी हुई नष्ट। चैन माउंटेन मशीन ने फिर पूरी सड़क को किया क्षतिग्रस्त। मौके पहुंचे नगर निगम सुपरवाइजर लखन का कहना है कि नगर निगम स्वच्छता अधिकारी ए पी सिंह और लतीफ के आदेश से मशीन ले जाया जा रहा है।

Majhgawan, Satna | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकूट से गूंजा हरियाली का संदेश, जनप्रतिनिधियों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प।

चित्रकूट। बढ़ते प्रदूषण, लगातार कटते जंगल और बदलते मौसम के बीच विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकूट के वन पार्क से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने पौधरोपण कर न केवल हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने की जिम्मेदारी भी दोहराई।

*शुक्रवार को चित्रकूट वन परिक्षेत्र स्थित वन पार्क में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और इनके बिना स्वस्थ पर्यावरण की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडे ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को दोहराया और सभी से अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का आग्रह किया।

चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल ने नगरवासियों से पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

इस दौरान वन विभाग के रेंजर रंजन सिंह परिहार सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

*कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का सामूहिक संकल्प लिया।*

विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकूट से गूंजा हरियाली का संदेश, जनप्रतिनिधियों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प। चित्रकूट। बढ़ते प्रदूषण, लगातार कटते जंगल और बदलते मौसम के बीच विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकूट के वन पार्क से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने पौधरोपण कर न केवल हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने की जिम्मेदारी भी दोहराई। *शुक्रवार को चित्रकूट वन परिक्षेत्र स्थित वन पार्क में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और इनके बिना स्वस्थ पर्यावरण की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडे ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को दोहराया और सभी से अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का आग्रह किया। चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल ने नगरवासियों से पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस दौरान वन विभाग के रेंजर रंजन सिंह परिहार सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। *कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का सामूहिक संकल्प लिया।*

Majhgawan, Satna | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

सतना, 5 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगहा में जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती सुष्मिता सिंह, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद श्री अभिषेक तिवारी,जिला शिक्षा अधिकारी श्री गिरीश अग्निहोत्री, डीपीसी श्री विष्णू त्रिपाठी,विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।
         इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वृक्षारोपण के माध्यम से सभी ने स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण का संदेश दिया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित सतना, 5 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगहा में जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती सुष्मिता सिंह, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद श्री अभिषेक तिवारी,जिला शिक्षा अधिकारी श्री गिरीश अग्निहोत्री, डीपीसी श्री विष्णू त्रिपाठी,विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वृक्षारोपण के माध्यम से सभी ने स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण का संदेश दिया।

Majhgawan, Satna | Jun 5, 2026