कोंडागांव: अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के लिए 12 जुलाई तक आवेदन, श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय शिक्षा
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। पात्र हितग्राही जिला श्रम पदाधिकारी कार्यालय, श्रम संसाधन केंद