निवास: जिले के ग्राम जवैधा माल में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पेयजल स्रोतों की हुई साफ-सफाई
Niwas, Mandla | Apr 20, 2026 मंडला जिले के ग्राम जवैधा माल में सोमवार को शाम 4:30 बजे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था द्वारा आयोजित इस अभियान में ग्रामवासियों और समिति सदस्यों ने मिलकर श्रमदान किया। जल स्रोतों के आसपास जमा कचरा हटाकर स्वच्छ वातावरण बनाने का प्रयास किया ।