हाथरस: अलीगढ़ रोड लेबर कॉलोनी के पास तेज रफ्तार बाइक फोर व्हीलर गाड़ी से टकराई, बाइक सवार हुआ घायल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड लेबर कॉलोनी के पास आज दिन मंगलवार को सुबह 11:00 बजे के करीब तेज गति बाइक फोर व्हीलर गाड़ी से टकरा गई! इस दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया मौके पर दुर्घटना को देखकर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई! दुकानदारों द्वारा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ! मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है!