हाथरस: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव रुहेरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव रुहेरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुड़ गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए मैक्स गाड़ी की मदद से अस्पताल के लिए भिजवाया गया है।