रायबरेली: मलिक मऊ कॉलोनी शिव मंदिर के पास स्थानीय लोगों ने इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में ठेकेदार और नगर पालिका पर उठाए सवाल
Raebareli, Raebareli | Aug 13, 2026
13 अगस्त बृहस्पतिवार की दोपहर 3:00 बजे स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मलिक मऊ कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर के पास नगर पालिका के द्वारा इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। परंतु जिम्मेदारों की अनदेखी होने के चलते ठेकेदार के द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। परंतु जांच के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की गई।