अररिया: डीएम ने धान एवं चावल अधिप्राप्ति को लेकर कार्यालय में समीक्षा बैठक की, शत प्रतिशत आपूर्ति का दिया निर्देश
Araria, Araria | Nov 9, 2026 जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिले में धान एवं गेहूँ अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध चावल (सीएमआर) की आपूर्ति तथा आगामी खरीफ विपणन मौसम 2026-27 में धान अधिप्राप्ति हेतु किसानों के निबंधन की प्रगति की समीक्षा की गई।