नरवल: महाराजपुर पुलिस ने तीन पशु तस्करों को पकड़ा, जो मध्य प्रदेश से तस्करी कर ला रहे थे पशु
महाराजपुर में पुलिस ने पशु तस्करी का एक बड़ा मामला पकड़ा है। महाराजपुर ओवरब्रिज के पास एसीपी सुमित सुधाकर रामटेक के नेतृत्व में पुलिस ने मध्य प्रदेश से तस्करी कर ला रहे पशुओं से लदी गाड़ी को पकड़ा और तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।एसीपी ने बुधवार दोपहर 3बजे बताया गहनता से पूछताछ की जा रही है।आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।