नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक विवाद के दौरान पुलिस की वर्दी फाड़ी गई
महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को 2:00 बजे एक विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया, जब दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। ये घटना कस्बा सरसौल के भेवली मोड़ के पास हुई। जहां स्थिति को कंट्रोल करने पहुंची पुलिस टीम के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। एक पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।