नरवल: कुलगांव मोड़ पर महाकुंभ जा रही मिनी बस के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने पर 10 लोग हुए घायल, सीएमओ ने दी जानकारी
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगांव मोड पर महाकुंभ जा रही मिनी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में 10 लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सीएमओ ने रविवार शाम 6:00 बजे बताया कि दो की हालत अत्यंत गंभीर है,इलाज जारी है।