अंबाह: पोरसा चौराहे के आगे स्कूटी टकराने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, दो भाई घायल; पुलिस जांच में जुटी
Ambah, Morena | Sep 5, 2026 अंबाह। पोरसा चौराहे के आगे स्कूटी से पैर टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। ग्राम बड़ीतौर निवासी कृष्णा राजावत घायल हुआ, जबकि उसे बचाने आए उसके भाई साहिल के साथ भी मारपीट की गई। दोनों घायल हुए हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।