कोरांव: बरहुला गांव में खंडित की गई डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, संविधान वादी नेताओं में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
कोरांव थाना क्षेत्र के बरहुला गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी गई है। अज्ञात व्यक्ति ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात प्रतिमा को तोड़कर जमीन पर गिरा दिया। सुबह जानकारी मिलने पर संविधानवादी नेताओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।