बायपास निर्माण के नाम पर कथित अवैध उत्खनन? ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!
हरपालपुर में करीब 84 करोड़ के बायपास प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के नाम पर निकाली जा रही मुरम को सड़क निर्माण में इस्तेमाल करने के बजाय निजी बाजार, कॉलोनाइजरों और रेलवे दोहरीकरण कार्य में बेचने का खेल चल रहा है।
सोमवार रात गुढ़ो गांव के पास विवाद बढ़ा और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने कंपनी कर्मचारियों पर दबंगई और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
अब सवाल—क्या निर्माण सामग्री की जांच होगी? क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी?
📍 हरपालपुर, छतरपुर
⚠️ आरोपों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
#Harapalpur #Chhatarpur #Bypass #IllegalMining #Muram ChhatarpurNews Bundelkhand MiningNews ViralVideo BreakingNews BundeliBhaukaalNews