त्रिकालदर्शी बाबा के ‘पर्चे’ की चर्चा तेज़!
युवा संत पर सवाल उठाने वाले बाबा पर ही उठे सवाल… आखिर मामला क्या है?
युवा संत को निशाना बनाने के बाद अब कथित त्रिकालदर्शी बाबा खुद सवालों के घेरे में हैं। सोशल मीडिया पर उनके पुराने दावों और पर्चों को लेकर चर्चा तेज़ है… आखिर क्या है इस पूरे मामले की कहानी? देखिए पूरी खबर।
खुद की टीआरपी के लिए युवा संत को निशाना बना रहे तथाकथित त्रिकालदर्शी
छतरपुर। पूरी दुनिया में सनातन का डंका बजा रहे युवा संत बागेश्वर महाराज की यही गतिविधियां लोगों को खटक रही है। एक तथाकथित त्रिकालदर्शी बागेश्वर महाराज को निशाना बनाने में लगे हैं। सवाल यह है कि यदि वे त्रिकालदर्शी है तो उन्होंने उस युवती का भाग्य क्यों नहीं पढ़ा जिसकी शादी उन्हीं से हुई थी। दूसरों पर उंगली उठाने से पहले तथाकथित त्रिकालदर्शी को अपने अतीत और आचरण पर भी नजर डालनी चाहिए। आरोप लगाना आसान है, लेकिन समाज और जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की बराबरी करना कठिन। बागेश्वर महाराज देश-विदेश में सनातन संस्कृति का संदेश पहुंचाने के साथ हजारों अनाथ, बेसहारा और गरीब बेटियों के विवाह हर साल कर रहे हैं। वहीं कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे गरीब मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से कैंसर अस्पताल के निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है। सनातन धर्म और संस्कृति को फिर से सिरमौर बनाने के लिए जो अभियान चल रहा है उस अभियान में लोग आगे बढ़े और ऐसे तथा कथित त्रिकालदर्शियों से सावधान रहे।
बागेश्वर धाम सरकार
#BageshwarDham #Sanatan #DhirendraKrishnaShastri #HinduEkta #ViralNews #RathYatra