जमुई: बेला गांव स्थित जंगली क्षेत्र में देवघर के युवक का शव नीम के पेड़ से झूलता हुआ मिला, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका
Jamui, Jamui | Jul 4, 2026 बेला गांव स्थित जंगली क्षेत्र में नीम के पेड़ से झूलता हुआ देवघर के एक युवक का शव बरामद किया गया है, साथ ही शव के पास से मोबाइल, चप्पल, शराब की एक बोतल और मृतक के पॉकेट से झारखंड के विद्यासागर से जमुई तक का रेल टिकट बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का शनिवार की दोपहर 2:00 बजे पोस्टमार्टम कराया गया है।