रामगढ़ सर्किट हाउस में NSUI रामगढ़ जिला इकाई की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई,बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने की,बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ छात्रों के हितों पर केंद्रित प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई,बैठक के दौरान झारखंड के छात्रों को अब तक ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने के मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया।