फर्रुखाबाद: गांव कुम्हौर मनपुरा निवासी बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कई महीनों से थी बीमार, परिवार में मचा कोहराम
अमृतपुर के गांव कुम्हौर मनपुरा निवासी 18 वर्षीय बीएससी की छात्रा संध्या पुत्री बृजेश कुमार ने फांसी लगा ली। परिजनों ने संध्या को फाँसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉ ने संध्या को मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सूचना भेज दी। मृतका के पिता ने बताया संध्या कई महीनों से बीमार थी।