गुन्नौर: गांव इटऊआ के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला सहित तीन लोग घायल हुए
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी संजय और पंकज सोमवार शाम बाइक से कस्बा बबराला से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बबराला थाना क्षेत्र के गांव इटऊआ के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक सड़क पर पैदल जा रही महिला से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला और बाइक सवार सड़क पर गिरकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया ।