अलग-अलग दो मामलों में 02 स्मैक तस्कर गिरफ्तार।
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में प्रचलित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सितारगंज पुलिस की स्मैक तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई.
दो अलग-अलग मामलों में 02 नशा तस्कर गिरफ्तार, कुल 7.52 ग्राम शुद्ध स्मैक (हेरोइन) बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 02 अभियुक्तों को कुल 7.52 ग्राम शुद्ध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया है।
▶️ दिनांक 24.11.2026 को उ0नि0 प्रदीप कुमार मय हमराही पुलिस कर्मियों के साथ चौकी सिडकुल क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग के दौरान एमबीआर गेट से कैलाश नदी जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई। पूछताछ में उसने अपना नाम गिरीश आर्य पुत्र स्व0 कृष्ण राम आर्य निवासी लाखनमंडी, खुला बाजार, हनुमान गढ़ी, चोरगलिया, जनपद नैनीताल, उम्र 27 वर्ष बताया। अभियुक्त के कब्जे से प्लास्टिक सहित 4.96 ग्राम तथा शुद्ध 4.24 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। इस संबंध में कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 0606/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
▶️ द्दिनांक 24.11.2026 को प्रभारी उ0नि0 संजय कुमार मय हमराही पुलिस कर्मियों के साथ चौकी शक्तिफार्म क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग के दौरान पिपलिया जाने वाली कच्ची सड़क के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रिंस सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी ग्राम देपुर सनवाल कांठबांस, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल, उम्र 24 वर्ष बताया। अभियुक्त के कब्जे से प्लास्टिक सहित 4.02 ग्राम तथा शुद्ध 3.28 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। इस संबंध में कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 0607/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
▶️ दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
🔹 *गिरफ्तार अभियुक्त*
1️⃣ गिरीश आर्य पुत्र स्व0 कृष्ण राम आर्य, निवासी लाखनमंडी, खुला बाजार, हनुमान गढ़ी, चोरगलिया, जनपद नैनीताल, उम्र 27 वर्ष।
2️⃣ प्रिंस सिंह पुत्र मंजीत सिंह, निवासी ग्राम देपुर सनवाल कांठबांस, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल, उम्र 24 वर्ष।
🔹 *पुलिस टीम*
👮🏻♂️ प्रभारी निरीक्षक – श्री सुन्दरम शर्मा
👮🏻♂️ वरिष्ठ उपनिरीक्षक – जावेद मलिक
👮🏻♂️ उपनिरीक्षक – प्रदीप कुमार , चौकी इंचार्ज सिडकुल
👮🏻♂️ उपनिरीक्षक – संजय कुमार, चौकी इंचार्ज शक्तिफार्म
👮🏻♂️ हेड कांस्टेबल – नवनीत कुमार
👮🏻♂️ कांस्टेबल – अर्जुन सिंह
👮🏻♂️ कांस्टेबल – विनोद जोशी
👮🏻♂️कांस्टेबल – विनोद खत्री antf