सितारगंज। कोतवाली पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया आज जीजीआईसी इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक द्वारा नशे के दुष्प्रभाव, उससे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक नुकसान तथा नशे से बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही नशे संबंधी सूचना 112, 1933 एवं मानस पोर्टल पर देने की जानकारी तथा साइबर अपराधों से बचाव हेतु ओटीपी साझा न करने, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने एवं पैसों के लेन-देन वाले ऑनलाइन गेम्स से दूर रहने के संबंध में बताया गया। महिला उपनिरीक्षक बबीता टम्टा द्वारा लैंगिक अपराधों एवं पॉक्सो अधिनियम के संबंध में जानकारी देते हुए नाबालिगों के साथ छेड़छाड़ एवं शारीरिक शोषण करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई के प्रति जागरूक किया गया।
Udhamsinghnagarpolice