मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर
मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर सोमवार सुबह करीब 9:20 बजे भजनिया स्थित नागाबाबा मंदिर के पास बाइक और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन इलाज के लिए हुसैनाबाद अस्पताल ले गए।