सूरजगढ़: मेदनी चौकी थाना के पुलिस ने खावा गांव से 11 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार,पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया
मेदनी चौकी पुलिस ने खावा गांव में छापेमारी कर एक 11 लीटर में हुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले सुखदेव पासवान के पुत्र शराब तस्कर दिलीप पासवान को गिरफ्तार किया है. जिसे शनिवार अपराह्न 12 बजे मेदनी चौकी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले को लेकर मेदनीचौकी थाना में कांड संख्या 93/26 दर्ज किया गया है.