बक्सर: अक्षय तृतीया के अवसर पर रामरेखा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब, हजारों लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी
Buxar, Buxar | May 10, 2024 अक्षय तृतीया के अवसर पर बक्सर स्थित रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। बता दें कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु बक्सर स्थित रामरेखा घाट पर सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। इस दौरान लोगों ने मां गंगा में डुबकी लगाई। स्नान करने के बाद विधि विधान के साथ पूजा किया। इसके बाद दान पुण्य भी किया।