बक्सर: जेकेटी लॉ कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, लोगों को किया जागरूक
Buxar, Buxar | May 9, 2024 नगर के जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय बक्सर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सचिव-सह-कार्यक्रम पदाधिकारी मंगल सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम गुरुवार को चलाया गया. जागरुकता अभियान के तहत कॉलेज परिसर में वोटर आईडी रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान एनएसएस के कार्यकर्ताओं ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया.