बक्सर: बक्सर स्थित विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख
Buxar, Buxar | May 10, 2024 बीती रात बक्सर के चरित्रवन मोहल्ले में स्थित विशाल मेगा मार्ट में आग लग गई। इस घटना में विशाल मेगा मार्ट के ग्राउंड फ्लोर में रखे सामान लगभग पूरी तरह जल गया है। अगलगी की घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। काफी प्रयास के बाद रात लगभग 2 बजे आग पर पुरी तरह से काबू पा लिया गया। हालांकि सुबह तक माॅल के कर्मचारी जले हुए समान को हटाते दिखे।