बक्सर: बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में 1 और निर्दलीय उम्मीदवार ने किया नामांकन, कुल 5 नामांकन हुए दाखिल
Buxar, Buxar | May 9, 2024 बक्सर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- डीएम के निर्देशानुसार कार्यालय कक्ष में अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह के समक्ष नामांकन के तीसरे दिन 1 और निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। डीपीआरओ ने बताया कि निर्दलीय उम्मीदवार अरविंद कुमार पांडेय ने नामांकन किया। अब तक 5 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। 14 मई तक नामांकन दाखिल होगा।