लगातार बारिश के बीच उफान पर आई वेदा नदी को पार करना तीन युवकों के लिए भारी पड़ गया। सरोवर देवल और कवड़ी गांव के बीच मंगलवार रात करीब 9 बजे तेज बहाव में तीन युवक बह गए। इनमें से दो युवकों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा ली, जबकि एक युवक लापता हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने बताया