पाली: NH-44 स्थित पटउआ पर आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा ट्रक टकराया, ड्राइवर एवं क्लीनर हुए घायल
Pali, Lalitpur | Oct 2, 2026 हाईवे पटउआ स्थित आरा मशीन के पास आगे जा रहे ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे जा रहा ट्रक टकराने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। उक्त दुर्घटना के दौरान पीछे वाले ट्रक का चालक एवं परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा इसकी सूचना पाली पुलिस एवं एंबुलेंस को दी गई थी। ताकि घायलों को इलाज के लिए भेजा जा सके।