घोड़ाडोंगरी: सहारा कंपनी के नाम पर ठगी करने वाला पाथाखेड़ा का सर्वदेव सारणी पुलिस के हत्थे चढ़ा, पीड़ितों ने थाने में की शिकायत
मंगलवार को सारणी पुलिस ने शाम करीब 5 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारा कंपनी में पैसे डबल करने के नाम पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पाथाखेड़ा निवासी सर्वदेव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया।