घोड़ाडोंगरी: ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति गीतों पर झूमे और भावुक हुए लोग
सारणी में मंगलवार रात 8 बजे ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम को सुनने और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सारणी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे