घोड़ाडोंगरी: रामरख्यानी स्टेडियम में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, ऑपरेशन सिंदूर रहा आकर्षण का केंद्र
सोमवार सुबह 11 बजे सारणी में ऑपरेशन_सिंदूर के अंतर्गत गणतंत्रदिवस समारोह 2026 बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामरख्यानी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत नजारा देखने को मिला।