घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के सांदपानि विद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मन मोहा
सोमवार सुबह 10 बजे घोड़ाडोंगरी स्थित सांदपानि विद्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।