घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के सांदपानी स्कूल में छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति को किया जीवंत, वीडियो वायरल
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के सांदपानी विद्यालय में मंगलवार दोपहर 1 बजे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।इसी कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया आदिवासी लोक नृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।