विदिशा: करारिया चौराहे पर न्यायाधीश ने लगाई मजिस्ट्रेट कोर्ट, वाहनों की जांच कर काटे चालान
रविवार शाम 4 बजे से 6 बजे तक करारिया चौराहे पर न्यायाधीश द्वारा मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान चौराहे से गुजरने वाले दो पहिया, चार पहिया और यात्री बस के साथ-साथ भारी वाहनों के कागजात की जांच की गई। बिना बीमा, बिना लाइसेंस के वाहन चालकों के खिलाफ चालान कार्रवाई भी की गई। न्यायाधीश ने बताया कि इस जांच और कार्रवाई का उद्देश्य नियमो का पालन कराना है।