डूंगरपुर: डूंगरपुर में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने के लिए 6 रेंजों को रेस्क्यू किट व 11 बाइक्स मिलीं
डूंगरपुर जिले में वन्यजीव संरक्षण और वन क्षेत्रों की निगरानी को मजबूत करने के लिए वन विभाग ने 6 रेंजों को वन्यजीव रेस्क्यू किट और गश्त हेतु 11 नई बाइक्स उपलब्ध कराई हैं। केम्पा स्कीम के तहत मिली इन किटों में मगरमच्छ पकड़ने के जाल, तेंदुओं के लिए विशेष पिंजरे और घायल वन्यजीवों के लिए किट दिए हैं।