मिर्ज़ापुर: नगर पालिका परिषद मिर्जापुर का टोल फ्री नंबर 1533 नगरवासियों की समस्याओं का समाधान करेगा
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर का टोल फ्री नंबर 1533 नगरवासियों की समस्याओं का समाधान कराएगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 1533 टोल फ्री नंबर पर फोन करने के बाद शिकायत दर्ज होने के तीन दिवस के अंदर ही उसका समाधान कराने का प्रयास किया जाता है। अब लोग बगैर कार्यालय पहुंचे टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।