मिर्ज़ापुर: ससुराल से मायके जाते समय महिला को दो ठगों ने बातों में उलझाकर डेढ़ लाख के आभूषण उड़ाए
ससुराल से मायके जाने के दौरान रास्ते में दो ठगों ने महिला को बातों में उलझाकर डेढ़ लाख रुपए का आभूषण उड़ा दिया। बुधवार की दोपहर 12:00 बजे ससुराल से मायके जा रही थी कि रास्ते में दोनों ठगों ने उन्हें बातों में उलझाया। इसके बाद आभूषण उतरवाए और बैग में रखवा दिया। फिर 125 कदम आगे जाने को कहा, जब जूही को अपनी गलती का एहसास हुआ और पीछे मुड़ी तो दोनों ठग गायब थे।