मिर्ज़ापुर: राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिरसी नहर से पानी खुलवाने को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बताते चले कि बुधवार की दोपहर 2:30 बजे राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिरसी नहर से पानी खुलवाने को लेकर डीएम को जिला कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि। सिरसी बांध के एरिया में धान की खेती नहीं हो पाई है जिस कारण चौमास की खेती गेहूं अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में गेहूं की बुवाई हो गई थी। और आज लगभग दो माह हो गया सिंचाई नहीं हो पा रही है।