मिर्ज़ापुर: कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने नौहा गांव निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। वादी लाल बाबू द्वारा 17 मार्च 2023 को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राधेश्याम पुत्र छोटेलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।