मिर्ज़ापुर: राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने युवक पर नाबालिक पुत्री को भगाने का आरोप लगाया, डीएम से न्याय की गुहार लगाई
राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बुधवार की दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को पत्र सौंपकर गांव निवासी एक युवक पर उसकी नाबालिक पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि राजगढ़ कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी ने कारवाई का आश्वासन दिया है।