सिवनी मालवा: नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शराब दुकान में मिलावट व अनियमितताओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
सिवनी मालवा के बानापुरा क्षेत्र की एक शराब दुकान में मिलावट और अन्य अनियमितताओं की शिकायत को लेकर नगर कांग्रेस ने गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम विजय राय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने ज्ञापन में शराब का सैंपल लेकर लैब में जांच कराने की मांग की। उन्होंने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने के साथ दु