नूरसराय: आर्म्स एक्ट मामले में पुलिस ने नूरसराय बाजार से ढाई महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
नूरसराय थाना क्षेत्र के नूरसराय बाजार से आर्म्स एक्ट के मामले में ढाई महीने से फरार आरोपी पथरौरा गांव निवासी मणि यादव के पुत्र प्रिंस कुमार को पुलिस ने मंगलवार की शाम 5:30 बजे किया गिरफ्तार। इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि ढाई महीने पहले पथरौरा गांव में जान मारने की नीयत से फायरिंग किया था।