नूरसराय: पुलिस ने हडौल और मढ़हरा गांव से आर्म्स एक्ट और मारपीट के तीन वारंटी को गिरफ्तार किया
नूरसराय थाना क्षेत्र के मढारा और हडौल गांव से आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामले में पुलिस ने न्यायालय के तीन वारंटी को गुरुवार और शुक्रवार की रात्रि 12:00 बजे किया गिरफ्तार। इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि हडौल गांव से मारपीट के मामले में जीतन गोप के पुत्र द्वारी गोप और स्वर्गीय किशोरी यादव के पुत्र राजाराम यादव को गिरफ्तार किया है।