नूरसराय: अतवाल चक गांव में टेंपो लूट और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को किया निरुद्ध
नूरसराय थाना क्षेत्र के अतवाल चक गांव से टेंपो लूट कांड और मारपीट के मामले में एक नाबालिक लड़के को नूरसराय थाना पुलिस ने सोमवार की रात्रि 10:30 बजे किया निरुद्ध। इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएस आई राजेश ठाकुर के द्वारा अतवाल चक गांव से एक नाबालिक लड़के को निरुद्ध किया है।