जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल, आरा में लिंक एआरटी सेंटर का उद्घाटन**
**एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी उपचार एवं परामर्श की सुविधा**
**जगदीशपुर (आरा), भोजपुर | 24 नवंबर 2026**
जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल, भोजपुर में आज **लिंक एआरटी (Link ART) सेंटर** का उद्घाटन सिविल सर्जन, भोजपुर **डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा** एवं जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी, भोजपुर **डॉ. अबसार अहमद** द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
लिंक एआरटी सेंटर के शुरू होने से जगदीशपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों (PLHIV) को अब एआरटी से संबंधित सेवाओं, दवा प्राप्त करने, नियमित फॉलो-अप एवं आवश्यक परामर्श की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीजों को दूरस्थ एआरटी केंद्रों तक बार-बार यात्रा करने की परेशानी एवं समय और खर्च में कमी आएगी तथा उपचार की निरंतरता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
उद्घाटन अवसर पर सिविल सर्जन, भोजपुर डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। लिंक एआरटी सेंटर के माध्यम से मरीजों को सुलभ, सहज एवं नियमित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक, स्वास्थ्य प्रबंधक, लिंक ए.आर.टी केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी, डाटा ऑपरेटर व स्वास्थ्य विभाग एवं एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारी/ कर्मचारी जिला आई.सी.टी.सी पर्यवेक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ,मुख्यालय ए. आर.टी केंद्र डाटा प्रबंधक श्यामानंद शर्मा, अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
@iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Nov 24, 2026