राजौरी गार्डन: केशोपुर मंडी से तिलक नगर थाना पुलिस ने एक कुख्यात चोर को किया गिरफ्तार ,3 दुपहिया वाहन व 2 मोबाइल बरामद
तिलक नगर थाना पुलिस ने केशोपुर मंडी के पास से एक कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोर की पहचान राहुल निवासी श्याम नगर तिलक नगर के तौर पर हुई है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की 2 स्कूटी ,एक बाइक और 2 मोबाइल बरामद किये है। इसके ऊपर पहले से ही चोरी के 5 मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 5 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।