पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित चार मंजिला मकान के सेकंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। दुआ ऊपरी मंजिली पर भी पहुंचने लगी और वहां अफरातफरी मच गई। क्योंकि उस फ्लोर पर बनाए हुए पीजी में कई लोग रहते थे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ।