राजौरी गार्डन: सुभाष नगर से तिलक नगर थाना पुलिस ने एक कुख्यात वाहनचोर को किया गिरफ्तार ,5 बाइक बरामद
तिलक नगर थाना पुलिस ने सुभाष नगर से एक कुख्यात वाहनचोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश की पहचान शादाब आलम उर्फ़ सद्दाम निवासी मंगोलपुरी के तौर पर हुई है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की 5 बाइक बरामद की है। सीके ऊपर पहले से ही 32 आपराधिक मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 5 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।